Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : अब तक फाइनल में पहुंचे हैं 12 देश

यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन ने बुधवार को जर्मनी को हराकर फाइनल में हॉलैंड से भिड़ने का अधिकार हासिल किया। हॉलैंड की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

स्पेन और हॉलैंड ने इससे पहले एक बार भी यह खिताब नहीं जीता है। इस लिहाज से दुनिया को आठवें विश्व चैम्पियन देश का दीदार होगा।

विश्व कप में अब तक ब्राजील, इटली, जर्मनी, उरुग्वे, अर्जेटीना, इंग्लैंड एवं फ्रांस ने खिताब जीता है। जबकि इन देशों के अलावा चेकोस्लोवाकिया, स्वीडन और हंगरी की टीमें भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

विश्व कप के 19 संस्करणों के दौरान ब्राजील ने सर्वाधिक पांच बार खिताब जीता है जबकि इटली ने चार और जर्मनी की टीम तीन बार विजेता रही है।

ब्राजील ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। इटली की टीम 1934, 1938, 1982 और 2006 में विश्व चैम्पियन रह चुकी है जबकि जर्मनी ने 1954, 1974 और 1990 में खिताब जीता है।

दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने 1930 और 1950 में इस खिताब पर कब्जा किया था। एक अन्य दक्षिण अमेरिकी महाशक्ति अर्जेटीना ने 1978 और 1986 में दो बार खिताबी जीत हासिल की है।

यूरोपीय पावरहाउस के नाम से मशहूर इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार 1966 में चैम्पियन का ताज पहना था जबकि फ्रांस को 1998 में चैम्पियन बनने का मौका मिला था। स्वीडन, हंगरी और चेकोस्लोवाकिया एक बार भी खिताब नहीं जीत सके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+