स्कॉटलैंड में भारत-पाक के बीच सहायतार्थ क्रिकेट मैच की तैयारी!
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'एक्सप्रेस' ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से लिखा है कि पीसीबी ने ग्लासगो में सहायतार्थ मैच खेलने के लिए भारतीय टीम को न्योता देने की तैयारी कर ली है।
दूसरी ओर मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर जारी तनातनी के कारण इस मैच के आयोजन की संभावना नहीं के बराबर है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जनवरी-फरवरी में टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेली जानी थी लेकिन उसे भी रद्द कर दिया गया। हालांकि पीसीबी ने कहा है कि वह इस मैच को सफल बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध करेगा।
भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी स्तर पर खेल संबंध खत्म कर दिए हैं। खराब माहौल को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तथा इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के लिए भारत जाने से मना कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications