पोर्ट एलिजाबेथ, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल टीम के कोच जोआचिम लोव फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। इस वजह से वह शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फ्लूट की चपेट में टीम के कप्तान फिलिप लॉम और फॉरवर्ड खिलाड़ी लुकास पोडोल्स्की भी हैं। अभ्यास सत्र में कप्तान ने भी भाग नहीं लिया हालांकि पोडोल्स्की पहुंचे थे।
गौरतलब है कि जर्मनी और दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे की टीमों के बीच शनिवार रात नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में फीफा विश्व कप-2010 के अंतर्गत तीसरे स्थान का प्लेऑफ मुकाबला खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।