Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थोड़ा वक्त लेकर कोई भी फैसला करूंगा : हेडन

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में 19 के औसत से रन बनाने वाले हेडन ने कहा, "अभी मैं भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा ध्यान घर जाने और अपने परिजनों तथा दोस्तों से मिलने पर लगा है। मैं उनके साथ अच्छे पल बिताना चाहता हूं। चार महीनों से लगातार खेलकर मैं थक गया हूं। मेरे लिए यह आराम करने और सोचने का वक्त है।"

अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हेडन की जगह चयनकर्ताओं ने किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया है जो इस वर्ष इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप और 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिहाज से टीम की रणनीति में फिट हो सके।

हेडन को टीम से हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "मैं इस फैसले से खुश नहीं हूं लेकिन हमें आगे की ओर देखना होगा। मैं चाहता हूं कि हेडन अपनी घरेलू टीम क्वींसलैंड के लिए खेलें और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह बनाने का प्रयास करें। उनके लिए यही सबसे अच्छी स्थिति होगी।"

आस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं। पहला मैच रविवार को मेलबर्न में होना है जबकि दूसरा मैच मंगलवार को ब्रिस्बेन में होगा। इसके बाद पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला शुरू होगी, जिसका पहला मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+