फीफा विश्ल कप : उरुग्वे को हराकर तीसरे स्थान पर रहा जर्मनी
जर्मनी के लिए मैच का तीसरा गोल सामी खिदेरा ने 82वें मिनट में किया। इससे पहले मिडफील्डर मार्सेल जेनसन ने 56वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई थी।
जर्मनी ने यह गोल उरुग्वे के डिएगो फोर्लान के उस गोल के बदले में किया था, जो उन्होंने 51वें मिनट में दागा था। उरुग्वे ने इस मैच में अपना पहला गोल 28वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी एडिनसन कावानी के शानदार प्रयास के बूते किया था।
जर्मन टीम ने 19वें मिनट में मैच का पहला गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की थी। जर्मनी के लिए मैच का पहला गोल युवा खिलाड़ी थॉमस मुलर ने 19वें मिनट में किया। मुलर ने यह गोल कप्तान बास्टियन श्वेनस्टेगर के शानदार पास पर किया।
इस गोल के साथ मुलर ने इस विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या पांच कर ली है। वह गोल्डन बूट की दौड़ में स्पेन के डेविड विला, फोर्लान और हॉलैंड के वेस्ले श्नाइडर के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। तीनों के नाम पांच-पांच गोल हैं।
यह मैच खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकीं दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा बचाने का जरिया था। जर्मनी की टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रही लेकिन अच्छा खेलने के बावजूद उरुग्वे को हार का सामना करना पड़ा।
विश्व कप का खिताबी मुकाबला रविवार को जोहांसबर्ग में स्पेन और हॉलैंड के बीच खेला जाएगा। हॉलैंड की टीम उरुग्वे को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि स्पेन की टीम जर्मनी को 1-0 से पराजित करते हुए पहली बार फाइनल में पहुंची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications