Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : गंभीर ने ठोका शतक, भारत के 171 रन (लीड-4)

भारत ने चायकाल के बाद पहली पारी में एक विकेट खोकर 171 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गंभीर ने शतक पूरा करने के लिए 214 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया।

गंभीर ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (नाबाद 63) के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की बेशकीमती साझेदारी निभाई है। भारतीय टीम ने मात्र छह रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) का विकेट गंवा दिया था।

मोहाली में छाए घने कोहरे के कारण खेल 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन की जगह युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका दिया गया। ब्रॉड ने इस फैसले को सही साबित करते हुए सहवाग को विकेटकीपर मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी।

इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+