फीफा विश्व कप : तीसरे स्थान के लिए खेलेंगे जर्मनी और उरुग्वे

By Staff

यह मैच खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकीं दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा बचाने का जरिया बन सकता है क्योंकि 32 टीमों के बीच 11 जून को शुरू हुई खिताबी दौड़ में तीसरा स्थान पाना अपने आप में बड़ी सफलता मानी जा सकती है। विश्व कप का खिताबी मुकाबला 11 जुलाई को जोहांसबर्ग में स्पेन और हॉलैंड के बीच खेला जाएगा।

स्पेन ने सेंट्रल डिफेंडर कार्ल्स पूयोल के शानदार हेडर पर किए गए गोल की मदद से जर्मनी को 1-0 से पराजित कर पहली बार विश्व कप फाइनल में स्थान बनाया है जबकि हॉलैंड ने उरुग्वे को 3-2 से पराजित किया था। हॉलैंड की टीम 32 वर्ष के बाद फाइनल में पहुंची है।

जर्मनी के लिए खुशी की बात यह है कि अपनी सटीक भविष्यवाणियों से दुनिया भर में स्टार बन चुके पॉल ऑक्टोपस ने उसे ही प्लेऑफ मुकाबला का विजेता चुना है। वैसे अब तक तो पॉल की भविष्यवाणियां सटीक रहीं हैं लेकिन अगले मैच में क्या होगा, कहा नहीं जा सकता।

पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। पॉल ने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन सर्बिया और स्पेन से उसे हार झेलनी पड़ेगी।

स्पेन और सर्बिया के हाथों मिली हार को दरकिनार कर दिया जाए तो जर्मनी ने आस्ट्रेलिया को ग्रुप स्तर में 4-0 से और घाना को 1-0 से पराजित किया था। अंतिम-16 मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से धूल चटाई थी जबकि क्वार्टर फाइनल में उसने अर्जेटीना को 4-0 से पराजित किया था।

दूसरी ओर, उरुग्वे की टीम ने अपने पहले मैच में पूर्व चैम्पियन फ्रांस को 0-0 की बराबरी पर रोका था। दूसरे मैच में उसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था जबकि तीसरे ग्रुप मैच में उसने मेक्सिको को 1-0 के अंतर से मात दी थी।

अंतिम-16 दौर में इस टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का श्रेय हासिल किया था। इस दौर में उसका सामना घाना से हुआ और वह यह मैच भी 4-2 से जीतने में सफल रहा। इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। सेमीफाइनल में हालांकि उसे हॉलैंड से हार मिली लेकिन अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से उसने एक वक्त हॉलैंड को लगभग डरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, July 9, 2010, 4:10 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+