Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग ने कहा, 2008-09 सत्र मेरे करियर में सबसे कठिन रहा

'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम बेशक न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ खेलकर चैपल-हेडली श्रृंखला बचाने में सफल रही लेकिन यह सोचना जरूरी है कि उसे यह सफलता पांचवें एकदिवसीय मैच के बारिश में धुलने के कारण मिल सकी है।

पोंटिंग ने कहा, "हम हमेशा जीतना चाहते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद एक बार फिर हम न्यूजीलैंड से हारते-हारते बचे। हमें स्वीकार करना होगा कि बारिश ने हमें बचा लिया। यह सोचकर मन बोझिल हो जाता है। मेरे लिए यह साल बहुत कठिन रहा है। मैं उस सत्र को याद नहीं करना चाहता।"

पोंटिंग ने एक बार फिर कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान आराम करने के पक्ष में नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि मैं आराम करने के पक्ष में नहीं था और यही कारण है कि तीसरे मैच में ही मैंने वापसी कर ली थी। मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब मुझे अभी तक नहीं मिल सका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+