Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीत के साथ शीर्ष पर दक्षिण अफ़्रीका

पर्थ में हुए पाँचवें एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 288 रन बनाए थे लेकिन जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर में 249 रन बनाकर आउट हो गई.

दक्षिण अफ़्रीका ने वनडे सिरीज़ से पहले टेस्ट सिरीज़ में भी ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने छह विकेट पर 288 रन बनाए. दक्षिण अफ़्रीका की ओर से हाशिम अमला ने 117 गेंद पर 97 रन बनाए.

प्रदर्शन

अमला ने एबी डी वेलियर्स के साथ 118 रनों की साझेदारी भी की. डी वेलियर्स ने भी अच्छी पारी खेली और 71 गेंद पर 60 रन बनाए.

आख़िर में ड्यूमिनी ने सिर्फ़ 42 गेंद पर 60 रन बनाकर स्कोर को 288 तक पहुँचाने में मदद की. ड्यूमिनी ने अपनी पारी में तीन छक्के भी लगाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने 78 रन बनाए तो ब्रैड हैडिन ने 63 रनों की पारी खेली. लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला सके.

अपना पहला मैच खेल रहे दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लॉन्वाबो सोसोबे ने 50 रन देकर चार विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 249 रन बनाकर आउट हो गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+