Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज और ईशांत रहे हैं सबसे सफल

युवराज ने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 206 रन बटोरे हैं वहीं ईशांत ने इतने ही मैचों में 20.57 के औसत से सर्वाधिक सात विकेट बटोरे हैं।

युवराज ने 68.66 के औसत से रन बनाए हैं, हालांकि औसत से मामले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने तीन मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए 119.00 के औसत से 119 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगाया है।

बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने दो मैचों की दो पारियों में 79.00 के औसत से 158 रन बटोरे हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 116 रहा है।

सहवाग स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने प्रति 100 गेंद 136.20 रन बटोरे हैं जबकि यूसुफ पठान ने प्रति 100 गेंद 121.21 रन बटोरे हैं। यूसुफ ने तीन मैचों में 80.00 के औसत से एक बार नाबाद रहते हुए 80 रन बनाए हैं।

श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 131 रन और दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 124 रन बनाए हैं। इसके अलावा थिलिना केनडैंबी ने 120 रन और कप्तान माहेला जयवर्धने ने तीन मैचों में 93 रन बनाए हैं।

ईशांत के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा रहे हैं। प्रज्ञान ने तीन मैचों में 21.50 के औसत से छह विकेट अपनी झोली में डाले हैं। प्रज्ञान ने मंगलवार को कोलंबो में खेले गए तीसरे मुकाबले में चार विकेट लिए थे।

इसके अलावा भारत के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और जहीर खान तथा श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी फरवेज महरूफ के खाते में तीन-तीन विकेट आए हैं।

श्रृंखला का चौथा मैच पांच फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि अंतिम मुकाबला कोलंबो के ही सिंहली स्पोर्ट्स मैदान पर होगा। श्रृंखला का एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच 10 फरवरी को प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+