इससे पहले, वर्ष 1999 में लिएंडर पेस ने शीर्ष-100 में जगह बनाई थी लेकिन समय गुजरने के साथ पेस ने एकल मुकाबलों से नाता तोड़ लिया और खुद को युगल तथा मिश्रित युगल तक सीमित कर दिया।
सोमवार को जारी ताजा सूची में सोमदेव को सात स्थान का फायदा दिखाया गया है। वह पिछले सप्ताह 103वें स्थान पर थे। मौजूदा समय में वह देश के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी हैं। उनके खाते में 540 रेटिंग अंक हैं।
शीर्ष-100 में जगह बनाने के साथ ही सोमदेव को वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में सीधा प्रवेश मिल जाएगा। पिछले वर्ष सोमदेव ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्वालीफाईंग में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।