आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचीं सेरेना (लीड-1)

By Staff

गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेरेना ने अर्जेटीना की गिसेला डुल्को को 6-3, 7-5 से हराया। मुकाबले के दौरान सेरेना ने कम से कम एक दर्जन ड्यूस लगाए।

सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैं जानती थी कि बढ़िया खेले बगैर मैं आगे नहीं बढ़ सकती, लिहाजा मैंने इस मैच में अपना पूरा दमखम आजमाने का फैसला किया। अब मैं काफी सहज महसूस कर रही हूं।"

उधर, रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन एलिना दिमेंतिएवा भी आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

इस सत्र की लगातार 12वीं जीत हासिल करते हुए दिमेंतिएवा ने इवेता बोनेसोवा को 6-4, 6-1 से सीधे सेटों में पराजित किया।

टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिमेंतिएवा ने आस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑकलैंड और सिडनी में आयोजित दो डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किए हैं।

फ्रांस की दिग्गज खिलाड़ी एमिली मौरेस्मो और उनकी हमवतन वर्जिनिया राजानो भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में सफल रही हैं।

राजानो ने जहां 13वीं बार आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहीं 14वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर को 6-3, 6-1 से हराया वहीं 2006 की विजेता मौरेस्मो ने ब्रिटेन की क्वालीफाइंग खिलाड़ी एलेना बाल्टाका को 4-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल, छठीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के गिलीज सिमोन और 12वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के ही गेल मोनफिल्स भी अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने का प्रयास कर रहे नडाल ने क्रोएशिया के रोको कारानुसिक को 6-2, 6-3, 6-2 से पराजित किया।

सिमोन ने आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोनी को चार सेटों तक चले मुकाबले के बाद 6-7, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। मोनफिल्स ने आस्ट्रिया के स्टीफान कुबेक को 6-4, 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया।

एकल वर्ग के अन्य मुकाबलों में 13वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने अर्जेटीना के गुर्लेमो कानास को 7-5, 6-3, 6-4 से और स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को ने फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट को 6-1, 6-1, 6-2 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 22, 2009, 4:52 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+