आईएसएल 3 : दिल्ली डायनामोज़ ने दिखाया दम, मुंबई को रोका बराबरी पर

नई दिल्ली। मंगलवार को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में दिल्ली डायनामोज़ और मुंबई सिटी एफसी की टीमें आमने-सामने थीं।

जम्‍मू-कश्‍मीर में संदिग्‍ध आतंकवादियों के ठिकानों से मिले चीनी झंडे, 44 अरेस्‍ट

दिल्ली की फुटबॉल टीम का आईएसएल सीजन 3 में यह चौथा मैच था। इसमें उसने अपना दमखम दिखाते हुए मुंबई की टीम को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। दिल्ली इस मैच में एक टाइम दो गोल के अंतर से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी की।

मुंबई की तरफ से मिडफील्डर क्रिस्टीयन वादोज ने पहले ही हाफ में महज 6 मिनट के अंदर दो गोल दाग दिए। इसके बाद तो ऐसा लगने लगा था कि यह मैच दिल्ली की टीम गंवा देगी। लेकिन दिल्ली की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच मुंबई के हाथों में जाने से बचा लिया।

मुंबई एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा संदिग्‍ध ड्राेन, हाई अलर्ट पर शहर

दिल्ली की तरफ से दूसरे हाफ में जोरदार वापसी हुई और 51वें मिनट में पहला गोल दागा। यह रिचर्ड गादजे ने किया। इसके बाद भी बराबरी के लिए दिल्ली को एक गोल और चाहिए था।

इस बीच मुंबई की तरफ से सोनी नोर्डे ने तीसरा गोल दागकर अंतर को 3-1 कर दिया। इसके बाद तो दिल्ली के लिए जीतना या ड्रॉ कराना नामुमकिन लग रहा था।

देश के लिए जान देने वाला हर शख्‍स है शहीद: दिल्‍ली हाईकोर्ट

इसके बाद मैच के 76वें मिनट में दिल्ली के बादारा बादजी ने गोल किया और फिर 82वें मिनट में पेनल्टी भी हासिल की। दिल्ली इस सीजन में अब तक अजेय रही है। जबकि मुंबई को केरल ब्लास्टर्स ने हराया था।

Story first published: Wednesday, October 19, 2016, 3:30 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2016
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+