पर्थ टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से 187 रन दूर (लीड-1)
दूसरी पारी में कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शतक ठोककर अपनी टीम को मजबूती दी। इसके अलावा हाशिम अमला ने भी 53 रनों का योगदान दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक हरफनमौला जैक्स कैलिस 33 रन और अब्राहम डिविलियर्स 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहली पारी में 375 रन बनाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने मिशेल जानसन की घातक गेंदबाजी (61/8) की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 281 रन पर समेटते हुए पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 319 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने मुश्किल दिखने वाला लक्ष्य रखा।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 19 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी (10) का विकेट गंवा दिया था। हालांकि स्मिथ और अमला ने दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबार लिया।
स्मिथ ने अपनी 147 गेंदों की कप्तानी पारी में 13 चौके लगाए जबकि अमला ने 112 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके जड़े। कैलिस ने अपनी 48 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया है।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने सबसे अधिक 94 रन बनाए जबकि साइमन कैटिच (37), कप्तान रिकी पोंटिंग (32), माइकल क्लार्क (25), एंड्रयू सायमंड्स (37), जेसन क्रेजा (32) और मिशेल जानसन (21) रनों का योगदान दिया था।
दक्षिण अफ्रीका को ओर से जैक्स कैलिस और स्पिनर पॉल हैरिस ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि डेल स्टेन को दो विकेट मिले। इसके अलावा मोर्न मोर्कल और मखाया एंटिनी ने भी एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications