आस्ट्रेलियन ओपन : युकी और हुआंग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी (लीड-2)

By Staff

आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के मिखाइल बिरुकोव और जापान के यासुताका उचियामा की जोड़ी ने युकी और हुआंग की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-1 से पराजित किया।

एकल मुकाबलों में हालांकि युकी की दावेदारी अभी तक बरकरार है। वह शुक्रवार को ही खेले गए सेमीफाइल मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंच गए हैं।

टूर्नामेंट के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे युकी ने शुक्रवार को फ्रांस के एड्रियन पुगेट को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

शुक्रवार का दिन भारत के लिए एक और अच्छी खबर लेकर आया। देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा और दिग्गज युगल विशेषज्ञ महेश भूपति की जोड़ी मिश्रित युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।

शुक्रवार को ही खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया-भूपति की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही और इवेता बेनेसावो की जोड़ी को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

खिताबी मुकाबले में सानिया और भूपति का सामना इजरायल के एंडी रैम और फ्रांस की नताली डेसी की जोड़ी से होगा। भारतीय जोड़ी लगातार दूसरे साल आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची है।

एकल और युगल वर्ग में सानिया की चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है जबकि भूपति अपने जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स के साथ पुरुषों के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 30, 2009, 5:01 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+