कंधे की चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन से हटीं शारापोवा
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सन हेराल्ड' ने खबर दी है कि काफी समय पहले कंधे में लगी चोट के पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण शारापोवा ने इस वर्ष इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से दूर रहने का फैसला किया है।
शारापोवा के टूर्नामेंट से हटने के कारण आयोजकों में निराशा है। इसका कारण यह है कि वे न सिर्फ एक कद्दावर खिलाड़ी हैं, बल्कि दुनियाभर में उनके ऐसे हजारों चाहने वाले हैं, जो उनका खेल देखने के लिए हर वर्ष मेलबर्न पहुंचते हैं।
पत्र के मुताबिक शारापोवा के प्रबंधन ने रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन आयोजन समिति से संपर्क किया और उसे इस बात की सूचना दी कि कंधे की चोट के समय रहते ठीक नहीं होने के कारण शारापोवा इस वर्ष अपने खिताब की रक्षा करने के लिए आस्ट्रेलिया नहीं पहुंच सकेंगी।
टूर्नामेंट की आयोजन समिति के प्रमुख क्रेग टिले ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। टिले ने कहा, "हम इस खबर से निराश हैं और यहां नहीं आने के कारण शारापोवा खुद भी बहुत निराश हैं। शारापोवा को आस्ट्रेलियन ओपन बहुत पसंद है। मैं जानता हूं कि विषम परिस्थितियों में ही उन्होंने यह फैसला किया है। मैं यह भी जानता हूं कि उनके नहीं आने से लाखों टेनिस प्रेमियों, खासतौर पर उनके चहेतों को भारी निराशा होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications