कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका को पहला झटका (लीड-3)
तिलकरत्ने दिलशान 14 रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौट गए हैं। दिलशान को अभिमन्यु मिथुन ने ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। श्रीलंकाई टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।
पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले थरंगा पारानाविताना 33 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने खाता नहीं खोला है। श्रीलंकाई टीम भारत की पहली पारी के योग की तुलना में अब भी 15 रन पीछे चल रही है।
अब तक के खेल के लिहाज से यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी जहां चार विकेट पर 642 बनाकर घोषित कर दी थी वहीं पांचवें दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बनाए गए 707 रनों की बदौलत कुल 65 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
चौथे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पांचवें दोहरे शतक और पहला टेस्ट खेल रहे सुरेश रैना के पहले शतक की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 669 रन बना लिए थे।
दिन का खेल खत्म होने तक ईशांत (10) और प्रज्ञान ओझा (0) के रूप में भारतीय टीम की अंतिम जोड़ी नाबाद लौटी थी। पांचवें दिन ईशांत जहां 27 रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए वहीं ओझा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़े।
श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि अनियमित गेंदबाज दिलशान ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले। पहला टेस्ट मैच खेल रहे सूरज रांडीव दो विकेट लेने में सफल रहे। फर्नाडो को एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications