समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने जनसुरक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 65 हांगकांग, मकाओ, ताइवान,मलेशिया और फिलिपिंस के हैं। बाकी के लोग चीन के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि विश्व कप की शुरुआत के साथ सटोरियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस का मकसद सटोरियों पर नकेल कसकर उन्हें अपना अवैध व्यापार बढ़ाने से रोकना था।
11 जून से पांच जुलाई के बीच पुलिस ने सट्टेबाजों के पास से पांच करोड़ युआन (73 लाख डॉलर) नगद बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।