दो स्पिनरों के साथ मोहाली में खेल सकती है इंग्लैंड टीम
इसका कारण यह है कि पिछली बार जब इंग्लैंड टीम ने इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला था, तो उसे नौ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी और उसकी वजह दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह रहे थे। इस बार इंग्लैंड की टीम अपने स्पिनर आक्रमण में कोई कमी नहीं चाहती और यही वजह से वह दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला कर सकती है।
इंग्लैंड ने अपना पिछला मैच 2001 में दिसंबर में ही खेला था। इस लिहाज से उसका मानना है कि हालात 2001 जैसे ही रहेंगे और स्पिनरों को विकेट से मदद मिलेगी। भारतीय स्पिनरों ने उस मैच में 20 में से 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे। पिछले रिकार्ड को ध्यान में रखकर इंग्लैंड की टीम कोई मौका नहीं गंवाना चाहती है।
इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन ने स्वीकार किया है कि पिच की स्थिति ने उन्हें अंतिम-11 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने से फिलहाल रोक लिया है लेकिन बहुत संभावना है कि मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान इस मैच में स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंतिम-11 खिलाड़ियों की घोषणा मैच के दिन की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications