फीफा विश्व कप : डोपिंग के सभी 240 परीक्षण नकारात्मक
पहले और नॉकआउट दौर के मुकाबलों के दौरान प्रत्येक टीम के दो खिलाड़ियों के मूत्र एवं खून के नमूने डोपिंग परीक्षण के उद्देश्य से जमा किए गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इन नमूनों को ब्लोमफोंटेन स्थित फीफा की आधिकारिक प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए ले जाया गया। परीक्षण के बाद सभी नमूनों को नकारात्मक पाया गया।
विश्व कप शुरू होने से पहले 256 नमूने परीक्षण के लिए जमा किए थे, लेकिन किसी से भी डोपिंग की पुष्टि नहीं हुई।
इसके अलावा यूरोप में जारी प्रशिक्षण शिविरों के दौरान 18 यूरोपीय टीमों और दक्षिण अफ्रीका में अभ्यासरत 14 टीमों के खिलाड़ियों के नमूने जमा किए गए थे।
फीफा ने बताया कि विश्व कप के दौरान उसने कुल 512 नमूने जमा करने का फैसला किया है। विश्व कप से पहले 256 जमा किए गए थे और विश्व कप के दौरान भी इतने ही नमूने लिए जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications