फीफा के टेलीविजन डिवीजन के निदेशक निकलास एरिक्सन ने कहा, "हम आशा करते हैं कि 2006 की तुलना में इस बार काफी अधिक लोग टीवी पर फाइनल का लुत्फ उठाएंगे। ऐसा अनुमान है कि टीवी पर मैच देखने वाले लोगों की संख्या 70 करोड़ तक पहुंच जाएगी।"
एरिक्सन के मुताबिक जर्मनी और स्पेन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को 3.2 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा। स्पेन में इस मैच को देखने वालों की संख्या 1.33 करोड़ तक रही जो इस देश की जनसंख्या का एक तिहाई हिस्सा है।
इस बार का खिताबी मुकाबला जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाना है। स्पेन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है जबकि हॉलैंड ने 32 वर्ष के बाद खिताबी मुकाबला खेलने का गौरव हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।