यूसुफ पठान, अभिषेक रावत, फैज फैजल, सिद्धार्थ त्रिवेदी, कामरान खान और नमन ओझा को अगले सोमवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम की अगली कड़ी में जजों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरते और पांव थिरकाते देखा जा सकेगा।
इस कार्यक्रम में पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान, संगीतकार अनू मलिक और युवा संगीतकार सलीम मर्चेट जज की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का हिस्सा रहे सभी लोगों ने क्रिकेटरों को अगले धारावाहिक में बुलाने का फैसला किया।
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। टीम के प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और 'इंडियन आयडल-5' एक ही मूलमंत्र पर काम करते हैं और वह है युवा प्रतिभा को मौका देना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।