आसिफ पर आईपीएल ट्रिब्यूनल का पैसला सुरक्षित, प्रतिबंध की अटकलें तेज (लीड-)
मुंबई में शनिवार को इस मामले में सुनवाई पांच घंटे तक चली। आईपीएल के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले में फैसले का ऐलान बाद में किया जाएगा।
इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में खबरें आईं कि आईपीएल ट्रिब्यूनल आसिफ पर दो वर्ष की पाबंदी लगा सकता है। आईपीएल में आसिफ 'डेल्ही डेयरडेविल्स' की ओर से खेले थे और हाल ही में उन्होंने इस टीम के साथ अपना अनुबंध तोड़ लिया था।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से खबर दी है, "आईपीएल की ट्रिब्यूनल आसिफ पर पाबंदी लगाने का पूरा मन बना चुकी है।" आईपीएल ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता सुनील गावस्कर कर रहे हैं। पाकिस्तानी वकील शाहिद करीम और भारतीय वकील रवि सांघवी सुनवाई के दौरान आसिफ का पक्ष रखा।
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट ने एक साक्षात्कार में कहा था कि आसिफ का अपराध बहुत गंभीर नहीं हैं। आसिफ के इस मामले में बरी होने के तुरंत बाद उनका राष्ट्रीय टीम में चयन कर लिया जाएगा।
बट्ट ने कहा था, "विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बातचीत चल रही है और मेरा मानना है कि आसिफ पर लंबे समय के लिए प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि आसिफ इस समय दो मामलों को झेल रहे हैं। पहला मामला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समय डोपिंग का है। इसके अलावा वह पिछले वर्ष जून को दुबई हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications