'एकदिवसीय श्रृंखला में भी न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहेगा'
स्थानीय समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' के साथ बातचीत में मिल्स ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड एकदविसीय श्रृंखला में भारत को शिकस्त दे देता है तो उनका देश क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान को और पुख्ता कर लेगा।
मिल्स ने भारतीय बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि यह दुनिया का एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से भारतीय टीम और भी मजबूत होगी।
उन्होंने ट्वेंटी-20 श्रृंखला में भारत पर दर्ज की गई जीत को भी शानदार करार दिया। टीम में अपनी वापसी के बारे में न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "वापसी करके मुझे सुखद अनुभूति हुई है। टीम में सब अपना काम बेहद ही बेहतरीन ढंग से कर रहे हैं यह देखकर भी अच्छा लगा।"
उल्लेखनीय है कि दोनों ट्वेंटी-20 मैचों को जीतकर कीवियों ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली थी और अब दोनों देशों में पांच मैचों की एक दविसीय श्रृंखला खेली जानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications