जल्द ही कायम होगी भारत-पाक के बीच शांति : पीसीबी
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड जल्द ही क्रिकेट रिश्ते कायम करने के साथ-साथ द्विपक्षीय श्रृंखला के आयोजन के लिए एक बैठक करेंगे।
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच इस महीने क्रिकेट श्रृंखला खेली जानी थी लेकिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद पैदा हुए तनाव के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
इस श्रृंखला के रद्द होने से पीसीबी को तीन करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। भारत और पाकिस्तान को 2011 विश्व कप की सह-मेजबानी करनी है, इस लिहाज से दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य होना बेहद जरूरी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि रिश्तों में आई खटास को लेकर पैदा हुई आयोजन संबंधी जटिलताओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व कप को आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड स्थानांतरित कर सकता है।
अल्ताफ हालांकि इन अटकलों को बेबुनियाद बताते हैं। उन्होंने कहा, "विश्व कप अभी काफी दूर है। इस लिहाज से हमारे पास आपसी रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए काफी समय है। हम जानते हैं कि हमारी मेजबानी में विश्व कप का आयोजन सफल होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications