पर्थ टेस्ट : चायकाल तक आस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट पर 172 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही आस्ट्रेलियाई टीम ने 53 ओवर के खेल में 3.24 रन प्रति ओवर की गति से रन जुटाए हैं। एंड्रयू सायमंड्स एक रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडन ने चार रन बनाए हैं।
आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने सबसे अधिक 83 रन बनाए जबकि उपकप्तान माइकल क्लार्क ने 62 रनों का योगदान दिया।
कैटिच ने 151 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि क्लार्क ने 141 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी निभाई।
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (12), कप्तान रिकी पोंटिंग (0) और माइकल हसी (0) ने निराश किया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने दो विकेट लिए हैं जबकि डेल स्टेन, मोर्न मोर्कल और पॉल हैरिस के खाते में एक-एक विकेट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications