Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका दौरे में हेडन की जगह लेंगे हगेज

हगेज ने घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सत्र में 74.25 के औसत से 891 रन बनाए हैं। इस लिहाज से उनका 26 फरवरी को जोहांसबर्ग में पहला टेस्ट मैच खेलना तय है। इस दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने केवल दो विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाजों का चयन किया है।

20 साल के हगेज के अलावा विक्टोरिया के 36 वर्षीय स्पिन गेंदबाज ब्रायस मैक्गेन को भी इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। कंधे की चोट के कारण मैक्गेन अक्टूबर में भारत के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल सके थे।

इसके अलावा, पश्चिमी आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस नार्थ को भी 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। नार्थ और विक्टोरिया के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनाल्ड छठे क्रम के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। यह जगह एंड्रयू सायमंड्स को टीम में शामिल नहीं करने के कारण खाली हुई है।

आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, फिलिप हगेज, साइमन कैटिच, माइकल हसी, एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, ब्रेड हेडिन, मिशेल जानसन, पीटर सिडल, डगलस बोलिंगर, ब्रायस मैक्गेन, बेन हिफेनहास, नेथन हॉरिट्ज और मार्कस नार्थ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+