फीफा विश्व कप : ट्रॉफी कौन देगा, अब तक फैसला नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस काम के लिए पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का नाम सबसे ऊपर है लेकिन उनके इस काम के लिए समारोह में उपस्थित रहने को लेकर संदेह बना हुआ है।
स्थानीय आयोजन समिति के प्रवक्ता जर्मेन क्रेग ने बुधवार को जोहांसबर्ग में कहा, "मंडेला को इस काम के लिए खुला निमंत्रण है। मंडेला परिवार फाइनल के दिन इस बात को लेकर अंतिम फैसला करेगा।"
मंडेला को 11 जून को सॉकर सिटी में आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में शरीक होना था लेकिन परपोती की आकस्मिक मौत के बाद वह स्टेडियम नहीं पहुंचे थे।
अगले सप्ताह 92 वर्ष के होने जा रहे मंडेला ने खुद को हाल के दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग कर लिया है। वह अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ घर पर बिताते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications