विश्व कप से पहले जोर पकड़ रही है जूनियर हॉकी टीम : बंसल
कोच के मुताबिक भारतीय टीम ने हाल में आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और अर्जेटीना जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके इस बात को साबित भी किया है।
आस्ट्रेलिया में आयोजित यूथ ओलंपिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश पहुंचने पर बंसल ने आईएएनएस से कहा, "आस्ट्रेलिया में हम दूसरे स्थान पर रहे। हम फाइनल के अलावा बाकी सभी मैच जीते। इससे पहले हमने नीदरलैंड और अर्जेटीना को विदेशी धरती पर हराया है। यह काफी सकारात्मक परिणाम है।"
बंसल के मुताबिक उनकी टीम में प्रत्येक मैच के साथ सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम हर मैच के साथ तरक्की कर रही है। अब वह उस स्थिति में पहुंच चुकी है, जहां वह किसी भी टीम को हरा सकती है।"
राटरडम में आयोजित पिछले विश्व कप में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार कोच से लेकर खिलाड़ियों तक हर कोई खिताबी जीत की आस लगाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications