Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी जीते (राउंडअप)

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल ने पहली बाधा आसानी से पार कर ली। पहले दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने बेल्जियम के क्रिस्टोफर रोकस को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 6-2 से पराजित किया।

नौवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन में खेल रहे रोकस वर्ष 2000 में चौथे दौर में पहुंचे थे लेकिन इस वर्ष उन्हें पहले ही दौर में नडाल जैसे कद्दावर से भिड़कर बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

पिछले साल सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले नडाल ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाते हुए रोकस को परास्त किया। चार बार यहां अपनी चुनौती पेश कर चुके नडाल को पहले खिताब की आस है।

मंगलवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में हालांकि युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको ने नौवीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की खिलाड़ी एग्निस्का रेडवांस्का को पहले दौर में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

गर्मी और तेज हवाओं के बीच 19 वर्षीय बोंडारेंको ने तीन सेट तक चले कांटे के मुकाबले में रेडवांस्का को 7-6, 4-6, 6-1 से पराजित किया। यह मुकाबला दो घंटे 19 मिनट तक चला। बोंडारेंको के लिए पिछला साल काफी सफल रहा था। उस वर्ष उन्होंने तीन एकल खिताब जीते थे।

फ्रांस की दिग्गज खिलाड़ी एमिली मौरेस्मो भी अपेक्षाकृत आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मौरेस्मो ने बेलारूस की ओल्गा गोवोत्सोवा को 6-4, 6-3 से हराया।

इसके अलावा, तीन बार की चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स और ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सेरेना ने मंगलवार को खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में चीन की मेंग यांग को 6-3, 6-2 से पराजित किया जबकि मरे को रूमानिया के आंद्रेई पावेल के खिलाफ जीत मिली।

पावेल और मरे का मुकाबला पूरा नहीं हो सका क्योंकि चोट के कारण पावेल मुकाबले के बीच में ही हट गए। उस समय मरे 6-2, 3-1 से आगे चल रहे थे।

मरे पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे हैं। पिछले साल उन्हें साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम-अमेरिकी ओपन के फाइनल में रोजर फेडरर के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। फेडरर भी दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।

पुरुष वर्ग में 13वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को 5-7, 6-2, 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित किया। स्पेन के निकोलस अल्मार्गो भी चिली के निकोलस मासू को 6-4, 6-4, 3-6, 7-5, 6-3 से हराने में सफल रहे।

महिला वर्ग में सेरेना के अलावा उनकी बड़ी बहन वीनस दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। वीनस ने जर्मनी की एंगेलीक केर्बर को 6-3, 6-3 से पराजित किया। चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलिना दिमेंतिएवा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं। उन्होंने जर्मनी की क्रिस्टिना बोरिएस को 7-6, 6-2, 6-1 से हराया।

पुरुष वर्ग में फ्रांस के गिलीज सिमोन और उनके हमवतन जो विल्फ्रेड त्सोंग भी जीत के साथ आगे बढ़ने में सफल रहे। सिमोन ने जहां स्पेन के पाब्लो अंदुजार को 6-4, 6-1, 6-1 से हराया वहीं त्सोंग ने अर्जेटीना के जुआन मोनाको को 6-4, 6-4, 6-0 से हराया।

नौवें वरीय अमेरिकी खिलाड़ी जेम्स ब्लेक और फ्रांस के गेल मोनफील्स भी अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे। ब्लेक ने फ्रैंक डैनसेविक को 6-4, 6-3, 7-5 से हराया जबकि मोनफील्स ने अर्जेटीना के मार्टिन वेसालो एर्गुएला को 6-1, 6-3, 7-5 से हराया।

महिला वर्ग में इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अपने ही देश की मारा सैंटेंजेलो को 6-2, 7-5, 6-2 से हराया। एक अन्य मुकाबले में स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर ने फ्रांस की क्रिस्टिना म्लाडेनोविक को 6-2, 4-6, 6-2 से पराजित किया।

13वीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। उन्होंने चेक गणराज्य की पेट्रा क्लीतोवा को 6-2, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+