भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला अगले साल: रिपोर्ट
लाहौर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच अगले साल द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला आयोजित हो सकती है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' में मंगलवार को छपी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष शरद पवार के बीच इस मसले पर पिछले दिनों सिंगापुर में सार्थक बातचीत हुई।
पीसीबी के सूत्रों ने कहा, "पवार और बट्ट के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि भारत-पाकिस्तान श्रृंखला के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। दोनों ने माना कि द्विपक्षीय श्रृंखला जल्द से जल्द होनी चाहिए।"
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, "यह संभव है कि दोनों देशों के बीच अगले साल अप्रैल में किसी तटस्थ स्थान पर श्रृंखला खेली जा सकती है। पवार ने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से बहाल करने का भरोसा दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications