बेदी साधारण गेंदबाज थे : मुरलीधरन
कोलंबो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी पर पलटवार करते हुए उन्हें एक साधारण गेंदबाज बताया। हाल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मुरली टेस्ट मैचों में 800 विकेट ले चुके हैं।
मुरलीधरन ने कहा, "बेदी को आईने में देखना चाहिए। उन्होंने जो भी किया है उसे आज एक साधारण गेंदबाज भी कर सकता है। उन्होंने जो विकेट लिए हैं, वह बहुत बड़ी उपलब्धि नहीं हैं। आज ऐसे कम से कम 30-40 गेंदबाज होंगे जिन्होंने बेदी जितने विकेट लिए हैं। वह सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए मेरे बारे में ऐसी बातें बोल रहे हैं।"
बेदी ने मुरलीधरन को 'चकर' बताया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा 1995 में मुरली की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए जाने के बाद से ही बेदी उन्हें चकर कहते आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications