Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सस्‍ते में निपटी इंग्‍लैंड, भारत मजबूत

मोहाली, 22 दिसम्बर: कप्‍तान केविन पीटरसन की शानदार बल्‍लेबाजी के बावजूद इंग्‍लैंड टीम मुसीबतों से घिरती दिख रही है। 302 रन के सस्‍ते स्‍कोर पर निपटने के बाद मोहाली टेस्‍ट में भारतीय टीम मजबूत हो गई है।

खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोये 10 रन बना लिये थे। मैदान पर सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर टिके हुए थे।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भोजनकाल के पहले इंग्‍लैंड टीम को 302 रन पर समेटने में सबसे बड़ा योगदान स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का रहा। भज्‍जी ने 68 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज जहीर खान ने 76 रन देकर 3 विकेट लिये। अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया।

इंग्‍लैंड टीम की ओर से कप्‍तान केविन पीटरसन ने शानदार 144 रन बनाये। उनके अलावा एक भी बल्‍लेबाज अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सका। एंड्रयू फ्लिंटॉप ने 62 और ए कुक ने 50 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+