इस सत्र की लगातार 12वीं जीत हासिल करते हुए दिमेंतिएवा ने गुरुवार को इवेता बोनेसोवा को 6-4, 6-1 से सीधे सेटों में पराजित किया।
टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिमेंतिएवा ने आस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑकलैंड और सिडनी में आयोजित दो डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किए हैं।
उधर, विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, छठीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के गिलीज सिमोन और 12वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के ही गेल मोनफिल्स भी गुरुवार को खेले गए अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने का प्रयास कर रहे नडाल ने क्रोएशिया के रोको कारानुसिक को 6-2, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
दूसरी ओर, सिमोन ने आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोनी को चार सेटों तक चले मुकाबले के बाद 6-7, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। मोनफिल्स ने आस्ट्रिया के स्टीफान कुबेक को 6-4, 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया।
एकल वर्ग के अन्य मुकाबलों में 13वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने अर्जेटीना के गुर्लेमो कानास को 7-5, 6-3, 6-4 से और स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को ने फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट को 6-1, 6-1, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।