Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभी तक अस्पताल में ही हैं समरवीरा

पांच मार्च को चिकित्सकों ने दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद समरवीरा की जांघ में फंसी गोली निकाल ली थी। चिकित्सकों ने कहा था कि श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन इसके बावजूद वह लगभग दो सप्ताह बाद भी अस्पताल में ही हैं।

आतंकी हमले के दौरान सबसे ज्यादा जख्मी हुए समरवीरा को चार मार्च को कोलंबो पहुंचने के साथ ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसी दिन मध्यरात्रि में उनका ऑपरेशन करने का फैसला किया था।

चिकित्सकों ने कहा है कि समरवीरा को कम से कम दो महीने तक पूर्ण विश्राम करना होगा, तभी वह अभ्यास शुरू करने की स्थिति में आ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को टीम होटल से गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई टीम के काफिले पर स्वचलित हथियारों से हमला किया था, जिसमें कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, समरवीरा, थरंगा पारानाविताना और चमिंडा वास घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+