ISL-3: आज भिड़ेंगी पुणे और मुंबई की दिग्गज फुटबाॅल टीमें
पुणे। सोमवार को बेलावडी स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी और एफसी पुण्ो सिटी के बीच फुटबाॅल मुकाबला होना है। आईएसएल यानी इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन में एफसी पुणे सिटी का यह पहला मुकाबला है।
इस मुकाबले में पुणे सिटी टीम को अपने कोच एंटोनियो हाबास के बगैर ही खेलना होगा। उनपर आईएसएल के दूसरे सीजन में आक्रामक व्यवहार के चलते बैन लगा था जो कि अब तक चल रहा है।
सूखे की मार झेलने वाले मराठवाड़ा में बाढ़ की स्थिति भयावह, फसल नष्ट
इस मैच में बार्सिलोना और चेल्सी के पूर्व मिडफील्डर इदुर गुडजानसन की जगह लिवरपू व युवेंतस के पूर्व मिडफील्डर मोहम्मद सिसोको को उतारा जा सकता है। पुणे एफसी टीम के पास जोनाथन लुका, ब्रूनो एरियास, एडेल बेटे सरीखे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
इनके अलावा नारायण दास, संजू प्रधान और फ्रांसिस फनार्डेस सरीखे भारतीय मूल के खिलाड़ी भी टीम में हैं। पुणे की टीम आईएसएल-1 में 6वें और दूसरे सीजन में 7वें स्थान पर रही थी।
VIDEO: नाना पाटेकर ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम को लेकर किया करारा प्रहार, देखिए
यह है मुम्बई टीम की स्थिति
वहीं दूसरी तरफ मुंबई की टीम को सुनील छेत्री की कमी खलेगी क्योंकि वह इन दिनों एएफसी कप में बेंगलुरू एफसी की टीम से खेल रहे हैं। हालांकि, उनके कोच कोस्टा रिका के एलेग्जेंडर गुइमारेस काफी टैलेंटेड और अनुभवी हैं।
PoK में पाकिस्तान का अत्याचार जारी, ISI और पाक फौज के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
मुम्बई सिटी एफसी ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए 2010 फीफा विश्वकप गोल्डन बाल विजेता डिएगो फार्लेन को बतौर मार्की प्लेयर टीम में लाया है।
ऐसे रह सकता है लाइनअप -
एफसी पुणे सिटी
फार्मेशन - 4-2-3-1
गोलकीपर - अपाउला एडेल बेटे
डिफेंडर्स- राहुल भेके, गौरामंगी सिंह, एडुआर्डो फेरेरिया, नारायण दास
मिडफील्डर्स- जोनाटन लुक्का, ब्रूनो अरियास, फ्रांसिस फर्नांडीज, मोमार एन्डॉय, इजुमी अराता
स्ट्राइकर्स - जेसस तातो
मुंबई सिटी एफसी
फॉर्मेशन- 4-3-3
गोलकीपर- रॉबर्टो नेटो
डिफेंडर्स- आशुतोष मेहता, अनवर अली, गर्सन विएरा, एबॉर्लैन्ग खॉन्जी
मिडफील्डर्स - प्रोने हाल्दर, लिओ कोस्टा, क्रिस्टियन वडोक
स्ट्राइकर्स- जैकीचंद सिंह, डिएगो फाॅॅर्लैन, सोनी नॉर्दे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


