आईएसएल-3: चेन्नइयन एफसी ने एकतरफा बनाया मुकाबला, गोवा को 2-0 से दी मात
नई दिल्ली। आईएसलएल यानी इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन में गुरुवार को चेन्नई और गोवा की फुटबॉल टीमें आमने-सामने थीं। दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले की तरह चेन्नइयन ने गोवा की टीम को लगातार दूसरी बार हरा दिया। यह मैच चेन्नई ने 2-0 से जीता।
भारत-रूस करेंगे अति आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की डील, अब इंडियन आर्मी एक साथ गिराएगी 36 मिसाइल
खुद को साबित कर दिया चैंपियन
आईएसएल 3 में चेन्नई की टीम ने यह साबित कर दिया कि वह रियल चैंपियन है। इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेल रही चेन्नई की टीम ने पहली बार तीन अंक हासिल करने में भी सफलता पाई है।
पहले हाफ में दाग दिए दोनों गोल
चेननई की टीम ने पहले हाफ में ही दोनों गोल दाग दिए। टीम की तरफ से 15वें मिनट में हैंज मुल्डेर और कप्तान मेहराजुद्दीन वादू ने 26वें मिनट में गोल दागकर गोवा की टीम को बेदम कर दिया। इस हार के साथ ही गोवा की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।
सीज़र: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के 11 वर्षीय हीरो की मौत पर भावुक हुआ देश
चैंपियन से होगा अगला मुकाबला
इसके बाद गोवा की टीम का मुकाबला कोलकाता टीम से होना है, जो कि पूर्व विजेता भी रह चुकी है। कोलकाता के खिलाफ गोवा ने अबतक एक बार भी मैच जीतने में सफलता नहीं पाई है। चेन्नई और गोवा के बीच यह तीसरा मैच था।
ओपिनियल पोल: कांग्रेस बन सकती है पंजाब में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, AAP को झटका
गोवा का नहीं खुल सका खाता
चेन्नई एफसी की टीम गोवा पर इस जीत के साथ ही आठ टीमों की लिस्ट में छठे स्थान से पांचवें पर जा पहुंची है। उसके अब चार पॉइंट हो गए हैं। गोवा का आईएसएल सीजन 3 में अबतक जीत का खाता भी नहीं खुल सका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
