आईसीसी रैंकिंग : शीर्ष-10 में शामिल हुए सहवाग
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट 'आईसीसी-क्रिकेट डॉट कॉम' के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 299 रन बटोरने वाले सहवाग नौ स्थानों की छलांग के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि तेंदुलकर आठ स्थानों की उछाल के साथ 13वें स्थान पर हैं।
सहवाग लगभग छह साल बाद शीर्ष-10 में लौटे हैं। बल्लेबाजी क्रम में सहवाग 30वें स्थान तक खिसक गए थे लेकिन जून 2008 के बाद वह आज सबसे अच्छी स्थिति में हैं।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पहले स्थान पर कायम हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
विटोरी पांचवें स्थान पर खिसग गए हैं। आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय विशेषज्ञ गेंदबाज नेथन ब्रेकन दूसरे स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज केइल मिल्स तीसरे स्थान पर हैं।
बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह को एक स्थान का नुकसान हुआ है जबकि गौतम गंभीर को चार स्थान नीचे आना पड़ा है। युवराज तालिका में चौथे स्थान पर हैं। गंभीर 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications