राष्ट्रमंडल खेल : रहमान के समर्थन में आए कलमाडी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान द्वारा खेलों के लिए तैयार किए गए थीम सांग में अपना विश्वास जताया है। जबकि इस थीम सांग को व्यापक तौर पर अप्रेरक बताया जा रहा है।
कलमाडी ने हालांकि न तो उन रिपोर्टो की पुष्टि की और न उन्हें खारिज ही किया, जिनमें कहा गया है कि थीम सांग को और जीवंत बनाने के लिए रहमान इसे और संवारेंगे।
कलमाडी ने कहा, "रहमान एक महान कलाकार हैं और हमें उनकी साख के बारे में पता है। उन्होंने कई सारे अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। मैं गीत से बहुत खुश हूं।"
कलमाडी ने कहा, "वह गीत को फिल्माने के लिए मुंबई जा रहे हैं और वीडियो तैयार हो जाने और टीवी पर उसका प्रसारण शुरू हो जाने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि वह दर्शकों और श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो जाएगा।"
रहमान को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए थीम सांग तैयार करने हेतु पांच करोड़ रुपये भुगतान किया गया था। उन्होंने 'ओह यारो, ये इंडिया बुला लिया' को छह महीने में तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications