न्यूजीलैंड की जीत में विटोरी और टेलर चमके
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खराब शुरुआत की मारी मेहमान टीम 41.4 ओवर में 128 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
वेस्टइंडीज की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया जबकि एन. मिलर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान क्रिस गेल ने 18 और फिडेल एड्वर्ड्स ने 13 रन बनाए। आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी के अलावा केइल मिल्स और टिम साउथी ने दो-दो विकेट लिए जबकि जीतन पटेल और जेस राइडर के खाते में एक-एक विकेट गए।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 177 गेंदें शेष रहते तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टेलर ने अपनी 50 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए जबकि डेनियल फ्लिन 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। मेहमान टीम ने 23 अतिरिक्त रन दिए, जो न्यूजीलैंड की जीत में काफी मददगार साबित हुए।
विटोरी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। पांच मैचों की श्रंखला में दोनों टीमों 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पहला मैच बेनतीजा रहा था जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications