कोलंबो टेस्ट : पारानाविताना और संगकारा शतक के करीब (लीड-4)
सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना 188 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 140 गेंदों पर नौ चौकों की सहायता से 80 रन बनाए हैं। कुल 12 रन अतिरिक्त के तौर पर बने हैं।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों-पारानाविताना और तिलकरत्ने दिलशान ने बेहरीन शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। दिलशान 54 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर वी.वी.एस. लक्ष्मण के हाथों लपके गए।
दिलशान के आउट होने के बाद कुमार संगकारा ने पारानाविताना के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। वे अब तक दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़ चुके हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
उधर, मैच आरंभ होने से ठीक पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह को चोटिल होने की वजह से अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा।
गंभीर के घुटने में चोट है और ऐसे में टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। दूसरी ओर, गॉल टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले युवराज बीमार होने की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं।
इन दोनों के स्थान पर टीम में मुरली विजय और सुरेश रैना को शामिल किया किया है। रैना का यह पहला टेस्ट मैच है। मुरली दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
भारतीय टीम पहले ही खिलाड़ियों की खराब फिटनेस और औसत दर्जे के प्रदर्शन से मुश्किल में है। तेज गेंदबाज जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंत चोटिल होने की वजह से पहले ही इस दौरे से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अब गंभीर और युवराज का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।
गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications