वार्नर को मिला आस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम में मौका
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति (एनएसपी) ने क्लार्क को आराम करने की सलाह दी और वार्नर को टीम में मौका दिया। वार्नर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर की शुरुआत करेंगे।
एनएसपी के प्रमुख एंड्रिव हिल्डिच ने कहा, "यह दुखद है कि क्लार्क टीम में नहीं होंगे और उनकी कमी खलेगी। दूसरी ओर वार्नर के लिए यह एकदिवसीय क्रिकेट में आगाज का बेहतरीन मौका भी है।"
इससे पहले टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने संकेत दिया था कि वार्नर को टीम में मौका मिल सकता है। पिछले दिनों मेलबर्न में खेले गए ट्वेंटी-20 मैच के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था कि अगर वार्नर इसी तरह से स्कोर करते रहें तो उनको रोका नहीं जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि मेलबर्न ट्वेंटी-20 मैच में वार्नर ने 43 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में छह छक्के और सात चौके शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications