दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 222 रनों पर समेटा
दक्षिण अफ्रीकी टीम की अनुशासित गेंदबाजी और उम्दा क्षेत्ररक्षण के कारण आस्ट्रेलियाई टीम 48 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर जेहान बोथा ने भी 28 रन देकर दो विकेट लिए।
आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया, जबकि जेम्स होप्स ने 42 रन बनाए। पोंटिंग ने अपनी 70 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए।
होप्स ने 44 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा माइकल हसी ने 28, डेविड हसी ने 24 और कैमरून व्हाइट ने 30 रन बनाए।
अपनी धुआंधार शैली के लिए मशहूर आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शान मार्श (13) और डेविड वार्नर (1) ने निराश किया। ब्रेड हेडिन भी मात्र तीन रन बना सके। शॉन टेट चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मेहमान टीम 2-1 से आगे चल रही है। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच पांच रन से जीतकर मेजबान टीम ने बराबरी कर ली थी लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर तीन विकेट की जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications