Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल की बकाया राशि को लेकर आशंकित हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तान के उर्दू समाचार पत्र 'एक्सप्रेस' के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों का यह डर वाजिब है क्योंकि दोनों देशों की सरकारों के बीच चल रही तनातनी के मद्देनजर इस साल उनके आईपीएल में खेलने की संभावना नहीं के बराबर है।

इसका कारण यह है कि आईपीएल के दूसरे संस्करण में खेलने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 29 जनवरी तक आईपीएल आयोजन समिति से संपर्क करना था लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी समय रहते ऐसा नहीं कर सके हैं।

पिछले साल लगभग 10 खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। इन खिलाड़ियों को मेहनताने की राशि का कुछ हिस्सा उसी समय मिल गया था लेकिन बाकी की राशि बकाया है। इसी राशि को लेकर खिलाड़ी आशंकित हैं।

पत्र ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अगर भारत सरकार अंतिम रूप से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर प्रतिबंध लगा देती है तो ही आईपीएल आयोजन समिति उनके मेहनताने की बकाया राशि का भुगतान कर सकेगी।

इसका कारण यह है कि आईपीएल के साथ खिलाड़ियों ने तीन साल के लिए करार किया है और करार की अवधि पूरी होने के बाद ही उन्हें पूरी राशि का भुगतान किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+