ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोचक होगी पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया भिड़ंत
सुपर-8 दौर में न्यूजीलैंड के हाथों मिली एक रन की हार ने पाकिस्तानी टीम को खिताबी दौड़ से दूर कर दिया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका पर उसकी शानदार जीत ने एक बार फिर उसकी उम्मीदों को जिंदा कर दिया।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय है। उसने हर उस टीम को पटखनी दी है, जो उसके रास्ते में आया है। ऐसे में इस मैच के लिहाज से उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन वह किसी भी सूरत में शाहिद अफरीदी के धुरंधरों कमतर आंकने की भूल नहीं कर सकती।
पाकिस्तान ने कैरेबियाई देशों की धीमी पिचों पर जहां अपने स्पिनरों का शानदार उपयोग किया है वहीं आस्ट्रेलियाई टीम ने हालात के विपरीत जाकर इन पिचों पर अपने तेज गेंदबाजों के बूते मैच जीते हैं।
इस मैच में दोनों टीमों पर किसी न किसी प्रकार का दबाव हावी रहेगा। दिग्गजों को चौंकाकर वर्ष 2009 में इंग्लैंड में आयोजित दूसरे संस्करण का खिताब जीतने वाली पाकिस्तान टीम पर खिताब बचाने का दबाव है।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई टीम को क्रिकेट के सबसे नए स्वरूप में अब तक अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने का मलाल है। इस दफे हालांकि माइकल क्लार्क की टीम अपनी इस छवि को बदलने को अमादा दिख रही है।
परिणाम चाहें जो भी, लेकिन इतना तो तय है कि ब्सूसेजर स्टेडियम में दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और आस्ट्रेलियाई समर्थक वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications