राष्ट्रमंडल खेल : 100 दिन बाकी
इन खेलों में कुल 71 देशों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारत ने इन खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तैयार करने के लिए कुल तीन अरब डॉलर खर्च किए हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कुल 17 स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इनमें तैराकी, हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कुश्ती और टेनिस प्रमुख हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना है।
इन खेलों के लिए लगभग 100,000 दर्शकों के नई दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। इनमें से अधिकांश संख्या विदेशी मेहमानों की होगी।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने 17 स्पर्धाओं के लिए कुल 17 लाख टिकट जारी किए हैं। टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है।
मौसम का मिजाज खेलों के दौरान कैसा रहेगा और उसका खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तथा आयोजन पर क्या असर पड़ेगा, इसके लिए कुल 60 मौसम केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो पल-पल बदलते मौसम की जानकारी देते रहेंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी मेहमानों, खिलाड़ियों और दिल्ली की जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए 24 स्टेडियमों, सड़कों और फ्लाइओवरों का या तो निर्माण किया गया है या फिर उनकी दशा सुधारी गई है।
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी मेहमानों और खेल प्रेमियों की आगवानी के लिए 30,000 स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई है। इनके माध्यम से आयोजन को सुचारु, सरल और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications