फीफा विश्व कप : मेजबान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका ने बटोरी तारीफ
फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "दक्षिण अफ्रीका ने हमारी उम्मीदों से बेहतर आयोजन की तैयारियां की हैं। यहां पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या हमारी अपेक्षा को पार कर चुकी है और विश्व कप के टिकटों की संख्या भी हमारी अपेक्षा और उम्मीदों से काफी अधिक रही है। इस आयोजन के बाद दक्षिण अफ्रीका हमारे लिए आयोजनों के लिए मुख्य दावेदार के तौर पर उभरा है।"
वाल्के ने कहा कि विश्व कप से पहले आर्थिक मंदी के कारण लोगों को यहां आने को लेकर हतोस्ताहित किया जा रहा था लेकिन टिकटों की बिक्री और लोगों की संख्या ने तमाम आंकड़ों और अटकलों को विराम दे दिया है।
बुआ न्यूज ने गृह मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जानकारी दी है कि एक जून के बाद से अब तक 450,000 लोग दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं।
आयोजक अब समापन समारोह को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 11 जून को हुए उद्घाटन समारोह के दौरान सॉकर सिटी स्टेडियम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे विश्व ने इसे सराहा था।
वाल्के ने कहा कि 11 जुलाई को सॉकर सिटी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले और समापन समारोह के लिए कई राष्ट्राध्यक्षों के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने की संभावना है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। लुला ने उम्मीद जताई है कि पांच बार खिताब जीत चुकी उनकी टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications