वायु सेना के मानद ग्रुप कैप्टन हो सकते हैं तेंदुलकर
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तेंदुलकर ने खेल के माध्यम से देश की जो सेवा की, उसके लिए वायु सेना उन्हें इस विशिष्ट सम्मान से नवाजना चाहता है।
अधिकारी ने कहा, "वायु सेना ने तेंदुलकर को ग्रुप-कैप्टन का मानद पद देने के संबंध में रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।"
इससे पहले, वायु सेना ने उद्योगपति विजयपत सिंघानिया को इस पद से नवाजा था। सिंघानिया को 1994 में आयोजित 'फेडरेशन एअरोनाटिक्वे इंटरनेशनेल' एअर रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया था।
सिंघानिया ने 24 दिनों तक चले उस एअर शो के दौरान 30,000 किलोमीटर दूरी तय की थी। दूसरी ओर, 37 वर्षीय तेंदुलकर ने अपने 21 वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय करियर में क्रिकेट के अनेक रिकार्ड अपने नाम किए हैं।
तेंदुलकर के नाम सर्वाधिक टेस्ट (166 टेस्ट, 13448 रन) और एकदिवसीय रन (442 मैच, 17598 रन), सर्वाधिक शतक (टेस्ट-47 तथा एकदिवसीय-46) और एकदिवसीय मैचों में 200 रनों की नाबाद पारी खेलने का अनोखा कीर्तिमान दर्ज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications