Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: राशिद खान के इस शॉट को देखकर हर कोई रह गया हैरान

नई दिल्ली। आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी , कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद की टीम उतरी थी। हैदराबाद के बल्लेबाजों पर केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छी पकड़ बनाकर रखी थी। पहली पारी के अंत तक लगने लगा था की हैदराबाद की पारी 150 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकेगी, लेकिन राशिद खान ने कल हर मैच की तरफ सिर्फ गेंद से ही कमाल नहीं किया बल्कि उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 34 रन की पारी खेल ली। अंतिम ओवर में तो राशिद खान ने 24 रन मारकर मैच को अपने नाम सा कर लिया था। इसकी बदौलत हैदराबाद ने केकेआर के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी और फील्डिंग में भी राशिद का जलवा बरकरार रहा और उन्होंने केकेआर के तीन विकेट झटक लिए और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलवाया।

लगाए कुछ बेहतरीन शॉटः इस 19 वर्षीय अफगानिस्तानी खिलाड़ी की अगर बात करें तो इस खिलाड़ी ने इस सीरीज में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है लेकिन राशिद खान ने इस सीरीज के सबसे महत्वपूर्ण मैच में जो प्रदर्शन किया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जब टीम को ज्यादा से ज्यादा रन की जरूरत टीम को थी ऐसे वक्त राशिद खान बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने 10 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर कुछ शानदार शॉट लगाए जिसे देखकर मैदान में हर कोई हैरान रह गया। गौरतलब हो की कमेंटेटर भी उनके शॉट को देखकर अवाक रह गए। गौरतलब हो की इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही हैदराबाद की टीम का अगला और फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग के साथ रविवार को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+