मोर्गन के शतक से इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने उपकप्तान माइकल क्लार्क (नाबाद 87) की बेहतरीन पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉटसन (32), टिम पेन (26), कप्तान रिकी पोंटिंग (21), माइकल हसी (28), जेम्स होप्ल (34) और नेथन हॉरित्ज (22) उपयोगी पारियां खेलने में सफल रहे।
कैमरून व्हाइट (10) ने निराश किया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और ल्यूक राइट ने दो-दो विकेट लिए जबकि माइकल यार्डी को एक सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने मोर्गन के शानदार शतक की बदौलत 46 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोर्गन ने 85 गेंदों पर 16 चौके लगाए।
पॉल हैरिस (42/3) का उम्दा गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रही। इसमें मोर्गन का अतुलनीय योगदान रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड के लिए मोर्गन के अलावा क्रेग कीसविटर ने 38, केविन पीटसन ने 29, ल्यूक राइट ने 36 और टिम ब्रेसनन ने 26 रन बनाए। राइट ने मोर्गन के साथ इंग्लैंड के सबसे बड़ी 95 रनों की साझेदारी की। ब्रेसनन और मोर्गन ने 71 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications